हरदा, सिरकम्बा में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि 21 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के नगर पालिका कार्यालय हरदा व जनपद पंचायत हरदा में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरकम्बा के शासकीय माध्यमिक शाला भवन शिविर आयोजित होगा, जिसमें बहरागांव, टेमागांव, डोलरिया, नांदवा, पडवा, सिरकम्बा, भादूगांव, कपासी, जिनवानी, उसकल्ली व बरूढ़घाट के मतदाता शामिल होंगे। इसके अलावा ग्राम बेडियाकलां के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें मुहाड़िया, भटपुरा, धूपकरन, मरदानपुर, रहटाकलां, बेड़ियाकला, ढोलगांवखुर्द व बेडिया खुर्द के मतदाता शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!