Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

एसआईटी की कार्रवाई….

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। छीपावड़ थानाक्षेत्र के ग्राम खमलाय में 5 जून को हुई डकैती की वारदात में एसआईटी ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पुछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की अपराध में संलिप्तता की बात सामने आई है। जिसके आधार पर एसआईटी ने महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर पुछताछ के लिये आरोपी का रिमांड हासिल किया है, ताकि डकैती के मुख्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। छीपावड़ थाना प्रभारी प्रवीण चढ़ोकर ने बताया कि अपराध क्रमांक 274/23 धारा 395,397 भादवि में 5 नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम खमलाय में आदित्य विश्नोई के घर रात 2-3 बजे के बीच हथियार की नोक पर 20 हजार रूपये नकद एवं सोने के जेवरात की डकैती को अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी छीपावड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छीपावड, थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी टिमरनी तथा आईजी द्वारा गठित पुलिस स्पेशल इंवेस्टिकेशन टीम अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस बीच एसआईटी ने दबिश देकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। जिससे पुछताछ करने पर मालूम हुआ कि उसका नाम श्याम राजपूत है। श्री चढ़ोकर ने बताया कि उसे छीपाबड थाना ले जाकर थोड़ी सख्ती से पुछताछ की तो वह टूट गया है। छीपावड़ पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी संलिप्तता का संकेत दे दिया है। जिससे अन्य लोगों के बारे में पुछताछ कर रहे हैं। परंतु वो अपने साथियों के नाम और माल के बारे में सही नही बता रहा है। इसी के चलते आरोपी का पुलिस रिमांड लिया है। इस दौरान वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जाएगी। बता दें कि एसआईटी आरोपियों की सरगर्म से तलाश कर रही है।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply