Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

पहला राज्य मध्य प्रदेश जहां बन रहा आंगनवाड़ी प्ले स्कूल पाठ्यक्रम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां आंगनवाड़ियों में प्ले स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम बनाया गया है। इस साल की शुरुआत में जुलाई से ही 19000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की ट्रेनिंग होगी जो बच्चों को पढ़ाएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है। इस फाउंडेशन द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत कोर्स पाठ्यक्रम बनाया गया है। फाउंडेशन के वालंटियर्स के अलावा सरकारी शिक्षक और महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भी मास्टर ट्रेनर बनेंगे। ये 1300 मास्टर ट्रेनर्स फिर ब्लॉक और जिला लेवल पर ट्रेनर्स तैयार तैयार करेंगे। ज्ञात रहे कि प्रदेश में 84 हजार 500 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें प्री प्राइमरी यानि सरकारी प्ले स्कूल संचालित होंगे। पहले फेज में 19 हजार 352 आंगनवाड़ियां शामिल होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र के मुताबिक प्रोजेक्ट के माध्यम से 3-6 आयु वर्ग के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दी जाएगी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply