Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

पारंपरिक रथयात्रा… भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित जगन्नाथ मंदिर से मंगलवार को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें सवार होकर भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकलें। उनके साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी शामिल थे। इससे पहले बाजार वार्ड स्थित जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीजन शामिल हुए। तत्पश्चात रथ यात्रा प्रारंभ हुई, जो मंदिर से घंटाघर चौक होते हुए शिवाजी चौक, जैसानी चौक होते हुए गजानंद मंदिर के सामने से वापस बाजार वार्ड पहुंची। इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती कर प्रसाद चढ़ाया। वहीं रथयात्रा में मौजूद भक्तों की भीड़ रथ को खींच रही थी। वहीं अन्य भक्तों के दल आगे-आगे सड़क को साफ कर रहे थे। जिससे पूरी यात्रा जगन्नाथ पुरी की तरह प्रतीत हो रही थी। इधर, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी हर साल की भांति इस बार भी रथयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान साथियों के साथ मिलकर रथ को खींचा और भगवान के जयकारे भी लगाए। इस मौके पर रथयात्रा में शामिल सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही, जो धार्मिक गीतों की धुन पर जमकर नाच रहे थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल खुद को रोक नही सके और जमकर थिरके। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रथयात्रा पर खूब फूलवर्षा की। रथयात्रा में पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने भी शामिल हुए। अंत में यात्रा का मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। वहीं भक्तों को प्रसादी का वितरण भी हुआ।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply