Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस में 3 वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि जो विद्यार्थी डिप्लोमा में प्रवेश प्राप्त करना चाहते है, वेएमपी ऑनलाइन के माध्यम से 15 जून से 16 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होने बताया कि प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत 16 जुलाई शाम 5 बजे तक पंजीयन किया जा सकेगा। इसके पश्चात 18 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन सत्यापित अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन में सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी 2 से 20 जुलाई रात्रि 11:45 तक संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का चयन कर लॉक कर सकेंगे। कॉमन मेरिट सूची 21 जुलाई तक जारी होगी तथा 27 जुलाई से 5 अगस्त शाम 5 बजे तक आवंटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश होगा। उन्होने बताया कि प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में संपर्क कर सकते हैं

80 Views
What do you think?

Leave a Reply