आठनेर क्षेत्र के गांवों में सांसद एवं पूर्व सांसद ने लाखों रुपए के निमार्ण कार्यो का किया भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- विकासखण्ड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शासन द्वारा लाखों रुपए से स्वीकृत निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम सांसद दुर्गादास उइके पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी द्वारा ग्राम पुसली में 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया वहीं पुसली में लगने वाली स्टेट लाईट का प्राक्कलन तैयार करने कि घोषणा सांसद द्वारा कि गई ।इस दौरान सांसद का काफिला ग्राम खापा पहुंचा जहां किसानों से सिंचाई नहर सम्बंधित समस्याओं पर चर्चाएं कि गई ग्राम कोयलारी में सुदूर ग्राम सड़क का भूमिपूजन किया गया। वही ग्राम सातनेर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शासकीय हास्पिटल का भूमिपूजन किया एवं हास्पिटल को भूमि दान करने वाले परिजनों से मुलाकात कर पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए बधाई दी ।वहीं धनोरी पहुंचे सांसद दुर्गादास उइके पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल ने सैकड़ों किसानों से मुलाकात कर सिंचाई नहर सम्बंधित चर्चाएं कर जल्द निराकरण के लिए मौके से ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

सांसद दुर्गादास उइके ने अपने सम्बोधन में कहा हमारी भारतीय जनता पार्टी पहले विकास और योजना बनाकर काम करती है पहली कि सरकारें झुठे वादे करके चुनाव जीतकर सत्ता हासिल कर राज भोगने का काम करती थी परन्तु आज परिवर्तन है भारत की पहचान विश्व में है आज हमारी संस्कृति को विश्व सलाम करता है कोरान काल हो या कोई विपदा का समय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने बड़ी सरलता से कठिन परिस्थितियों का सामना कर देश को मजबूत करने का काम किया है कोरोना महामारी के दौर के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया और नाही कोई योजनाओं को बंद किया ऐसे हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जिन्होंने दिन रात देश को आगे बढ़ाने के लिए जो मेहनत की इसे हमेशा याद किया जाएगा आज भी देश विरोधी ताकतें प्रधानमंत्री जी रोकने की कोश में लगी है परन्तु वे इन बातों को छोड़ देश निर्माण में लगे हैं आज उन्होंने किसानों के लिए सम्मान निधि योजना बनाकर 6 हजार देने का काम किया,जल जीवन मिशन योजना बनाकर हर घर जल पहुंचाने का काम किया,हर गांव शहर बिजली पहुंचाने का काम किया, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है लाड़ली बहना योजना बनाकर महिलाओं को 1000 रूपए से शुरूवात कर 3000 हजार रुपए देने का वादा किया, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया गया, किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 6 हजार कर दी, किसान ऋण माफी योजना बनाकर किसानों को ब्याज मुक्त कर दिया ऐ है भाजपा सरकार की योजनाएं और विकास जो दिखता है कांग्रेस ने केवल लुटने का काम किया है। दिया कुछ नहीं, दिया होता तो आज दिखाई देता परन्तु उनके राज में केवल घोटाले है जो आज भी लोगों को याद है। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए केवल झुठे हर वादे कसमें खाने के अलावा कुछ नहीं है ऐसी कोई मुल योजना कांग्रेस ने नहीं बनाई जिसके दम पर वह जनता से वोट मागले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्म से लेकर मृत्यु तक योजनाएं बनाकर पुरे भारत में कीर्तिमान स्थापित किया

 

प्रधानमंत्री के 9 वर्षों में जिले में चहुंमुखी विकास- हेमन्त खण्डेलवाल

क्षेत्रीय दौरे पर रहें पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल आज ग्राम सातनेर पहुंचे जहां जन सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र और जिले का विकास सम्भव हो पाया तो डबल इंजन की सरकार रहते। लगातार 10 वर्षों से केंद्र और लम्बे समय से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रहने से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास सम्भव हो पाया आज किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए निरगुड डेम,गढ़ा डेम,मेंढ़ा डेम, पारसढोह डेम,और भी दर्जनों छोटे डेम बनने से किसानों की तकदीर बदल गई गांवों में पानी कि पानी कि समस्याओं को हल करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत निरंतर कार्य किए जा रहे हैं मोदी जी के नेतृत्व में विकास को गति मिली है आज विचार करिए आज से 15 वर्ष पुर्व और आज के समय में कितना अंतर है। भाजपा सरकार कर के दिखाती है जो वादे जनता से किए वह कर के दिखाएं कांग्रेस केवल 70 वर्षों में विकास के नाम पर कहती आई और अभी भी विकास की ही बातें कहकर झुठ बोलने का काम किया जा रहा है आज हर क्षेत्र में भाजपा का विकास दिखाई दे रहा है

 

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप, उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल आजाद, धनराज गावड़े, संतोष धाकड़, सुदामा धाकड़, कमलेश सोलंकी राजू डढोरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 222

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!