देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश की दिशा और दशा को बदला है

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा 1 माह तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सांसद विधायक प्रदेश के मंत्री प्रकोष्ठो ओर मोर्चों के राष्ट्रीय प्रदेश के पदाधिकारी प्रत्येक जिले प्रत्येक विधानसभा में पहुंचकर मोदी सरकार द्वारा किए विकास कार्य एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही थी जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ जनता तक पहुंचा रहे हैं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सेवा और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर #महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री  रोहित चहल  खण्डवा प्रवास पर पधारे , युवा मोर्चा के जिला जिला अध्यक्ष अनूप पटेल के सानिध्य में युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल मैं नए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में युवा मोर्चा अपना अलग स्थान रखता है

और युवा मोर्चा की टीम है कोई भी चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर हमारे उम्मीदवार को जीताती है आने वाला समय विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव का है हम सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ चुनाव कार्य में जुट जाएं एवं हमारी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर उसका लाभ गरीबों को दिलाने में  सहयोग प्रदान करें।  फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर उन्हें पार्टी एव संघठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। राष्ट्रीय महामंत्री कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात दादा जी धाम भी पहुंचे जहां उन्होंने दादा जी महाराज के दर्शन कर देश में सुख समृद्धि खुशाली की कामना हेतु घूनि माई मे आहुति पेश की।

 कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल , भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल , जिलाध्यक्ष अनुप पटेल ,दिव्यदत्य शाह,सुनील जैन, शशांक गुप्ता, तपन डोंगरे, संदीप चौहान, धीरज शर्मा, कपिल अग्रवाल, कपिल अंजने,पलास पाबरा, जितेंद्र भाटे,अभिषेक अग्रवाल , हिमांशु राज, मनीष सारसर,प्रभु मसानी, नितेश यादव, सुखदेव यादव, राहुल मंडवाल,तथा मोर्चे के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहभागी के रुप में सम्मिलित हुए..

133 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!