माता टेकरी पर पौधारोपण कर लिया रक्षा का संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास – पर्यावरण पखवाड़ा 5 जून से 20 जून तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति और विभावरी संस्था द्वारा माता टेकरी पर पौधारोपण किया गया। जिला कलेक्टर ने देवास जिले को हरा भरा बनाए के लिए पर्यावरण पखवाड़ा के रूप में एक मुहिम चालू की है, जिसमे शंकरगढ़ पहाड़ी और माता टेकरी को अलग-अलग भागों में डिवाइड कर संस्थाओ  को उन स्थानों पर पौधारोपण के साथ उन्हें जीवित रखने का लक्ष्य दिया। इस तारतम्य  में संस्था विभावरी और आसरा ने माता टेकरी पर पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम को ओर अधिक ऊर्जा और पौधरोपण के लिए देवास की अखिल भारतीय  कायस्थ महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य जनों ने अपना सहयोग दिया और माता टेकरी के सेक्टर 3 में पौधारोपण कर सभी ने शपथ ली कि पखवाड़े के अंतर्गत ओर अधिक स्थानों पर पौधे  लगायेंगे।

साथ ही हम सभी  नियमित माता टेकरी पर आ कर इन सभी पोधो को जीवित रखेंगे। वरिष्ठजन द्वारा बताया गया की पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं।

165 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!