देवास- जी.डी. फाउंडेशन की मप्र इकाई के सदस्यों ने खारी बावड़ी क्षेत्र की आंगनवाड़ी में पौधारोपण किया। प्रदेशाध्यक्ष मकसूद शाह व प्रदेश प्रभारी जीनत मुरादाबादी की अगवानी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल संरक्षण, जल निकाय संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण संरक्षण के साथ पर्यावरण को हम किस तरह सुरक्षित कर ख़ुद को सुरक्षित रख सकते हैं, जल है तो कल है, जीवन में शिक्षा की आवश्यकता, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, नशामुक्त प्रदेश, सुरक्षित मातृत्व में वृक्षों का महत्व सहित अन्य साहित्यिक और सांस्कृतिक विषयों को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जन जागृति अभियान चलाया गया। संस्था सदस्यों ने ग्रामीणों को पेंपलेट बांटकर लोगों को जागृत करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश प्रभारी जीनत मुरादाबादी ने कहा कि ऐसे कार्यों से ही हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध और सुरक्षित रखकर ही अच्छे स्वास्थ के साथ अच्छा जीवन जी सकते है। सभी को सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर प्रदेश प्रभारी जीनत मुरादाबाद ने बधाई दी। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता डॉ. इकबाल मोदी ने दी।

