खंडवा :- नगर में बड़े पर्व के रूप में गुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश भर के लाखों श्रद्धालु दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं। शहर में जहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा पर्व की तैयारियां की जा रही है वहीं निगम प्रशासन भी आने वाले भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाओं में जुटा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर्व पर 5 दिनों तक मेले का आयोजन आयोजित होता है। महापौर अमृता पर यादव ने गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम से जलेबी चौक, जय अंबे चौक, शनि मंदिर, गौशाला, भवानी माता मंदिर परिसर एवं दादाजी धाम पहुंचकर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश किए। महापौर ने कहा कि पर्व को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं को पूर्ण करें।

दादाजी धाम जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत, दादाजी धाम के आसपास के नालों की व्यवस्थित सफाई, विद्युत व्यवस्था हेतु खंभों पर हेलोजन लाइट की व्यवस्था हो, दादाजी धाम के आसपास निगम द्वारा पेयजल की व्यवस्था एवं शहर में लगने वाले भंडारों के लिए पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था की तैयारी अभी से की जाए।
जय अंबे चौक पर दादाजी मार्ग के प्रथम गेट की साफ-सफाई लाइटिंग एवं माताजी और दादाजी की फोटो फ्रेम को व्यवस्थित किया जाए। नगर निगम प्रशासन द्वारा एमआईसी सदस्य अनिल वर्मा के सहयोग से जलेबी चौक के दोनों तरफ ब्लॉक लगाने के कार्यों को मंजूरी दी गई। क्षेत्रवासियों ने महापौर अमृता अमर यादव एवं एमआईसी सदस्यों का स्वागत किया। महापौर ने विशेष रुप से पर्व के दौरान साफ सफाई की विशेष चिंता करते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आसपास के नालो के साथ ही सफाई व्यवस्था व्यवस्थित रहे जिससे एक अच्छा मैसेज हमारे शहर का स्वच्छता का जाए।
इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि शहर वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि हम भक्तों को दादाजी महाराज की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। गुरु पूर्णिमा का पर्व खंडवा के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। हम सब मिलकर बाहर से आने वाले दादाजी भक्तों की अच्छी सेवा कर सके यही दादाजी की सेवा है।
गुरु पूर्णिमा 2 जुलाई को है, लेकिन निगम की ओर से की जाने वाली तैयारियों को लेकर हम सभी ने आज संयुक्त रूप से दौरा किया एवं जो कार्य हम करवा सकते हैं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। एमआईसी सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने महापौर को आश्वस्त किया कि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर महापौर अमर यादव निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, आशीष चुटकले, विक्की बावरे, अनिल वर्मा, समाजसेवी सुनील जैन, निगम उपायुक्त सचिन सीटोले, कार्यपालन यंत्री एचआर पांडे, संतोष पांडे, संजय शुक्ला, भूपेंद्र सिंह बिसेन, प्रशांत पंचोरे, राधेश्याम उपाध्याय, गोपाल सिंह चौहान, जाकिर अहमद, भरत सुरजाए, प्रेम यादव, हरि मिश्रा, विजय वर्मा, मनोज वैष्णव, अंकुश पटेल, इंदर मंडलोई सहित निगम के कर्मचारी अधिकारी साथ थे।

