मेन रोड पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

ओंकारेश्वर- तीर्थ नगरी में पुराने अस्पताल के पास रात में अचानक एक पेड़ की बड़ी टहनी रोड पर जा गिरी जिसके चलते लंबा जाम लग गया। वहीं तारों पर गिरने से बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मेन रोड था। अच्छा हुआ आज इस रोड पर भीड़ कम थी। कोई जनहानि नहीं हुई। अगर यहां पर भीड़ रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि तारों के पास से पेड़ की डाली टहनियों को छांट कर हटाया जाए जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। आने वाले समय में सामने बारिश का मौसम है। प्रशासन पहले ही इस ओर ध्यान देखकर तारों के पास लगे पेड़ों की डालियों कटवा दे ताकि किसी प्रकार की घटना दुर्घटना से बचा जा सके।

94 Views

Leave a Reply