खंडवा- किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान एवं सक्रिय पदाधिकारी मनोहर चंदानी के सहयोग से से प्रारंभ संगीतमय अखंड रामायण पाठ का श्रद्धा पूर्वक परायण हुआ। आरती तत्पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड रामायण पाठ प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान संघ सदस्यों के साथ ही सिद्धिविनायक गणेश मंडल एवं महिला मंडलों की मातृशक्ति द्वारा अखंड रामायण पाठ का वाचन हुआ।
अखंड रामायण का परायण गुरुवार को आरती पश्चात भोजन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पंडित संजय राजवेद, आरके चौरे, सुनील सोमानी, मनीष साकल्ले, प्रदीप तिवारी, निर्मल मंगवानी, श्रीराम कुशवाह, हीरालाल पटेल, दिनेश बरोले, देवाशीष साकल्ले, राजू चतुर्वेदी, गौरव चौहान, किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यों एवं क्षेत्र महिला मंडलों आदि सहित क्षेत्रवासियों ने भोजन प्रसादी प्राप्त की।
Views Today: 2
Total Views: 118

