जीवन का प्रत्येक कार्य ही योग मय होना चाहिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योगाभ्यास का नि:शुल्क साप्ताहिक प्रशिक्षण दिनांक 15 जून  2023 से प्रारंभ कर दिया गया है जो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 तक पूर्ण होगा। क्रीड़ा विभाग के संयोजन में आयोजित इस योग शिविर में सभी विद्यार्थियों, समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाॅफ सहित एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रहेगी। योग प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.पी. दावरे ने योग को जीवन में आत्मसात करने के लिए समस्त उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों  को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास व्यक्ति के जीवन में जो बदलाव लाता है वह उसके कार्यों में दिखाई देता है, केवल आसन करना ही योग नहीं है बल्कि जीवन का प्रत्येक कार्य ही योगमय होना चाहिए।

योग मन और तन की पवित्रता का सबसे सशक्त माध्यम है जो हमारे आचार विचार व्यवहार में परिलक्षित होता है।  महाविद्यालय में योग का प्रशिक्षण प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक किया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में डॉ. ज्ञानेश्वर अत्रे  के द्वारा सूक्ष्म योगिक क्रियाओं के पश्चात योग आसन की विभिन्न मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया जावेगा जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक भी सहर्ष सहभागिता कर सकते हैं । शिविर के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के डॉ. टी.आर. ब्राह्मणे, डॉ एस.एस. डावर, प्रो सी एस रावत एवं समस्त शैक्षणिक स्टाॅफ उपस्थित रहा। साप्ताहिक प्रशिक्षण संबंधी समस्त जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एवं योगाभ्यास प्रशिक्षण संयोजक अमित कुमार अब्राहम के द्वारा दी गई। निःशुल्क योगाभ्यास प्रशिक्षण उपरांत नियमित सहभागी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

172 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!