रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आठनेर हुई सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 आठनेर मुकेश सोनी

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला प्रशासन, जिला रक्तकोष, रेडक्रास सोसायटी, ताप्ती दर्शन, मां शारदा सहायता समिति, अध्यापक परिवार व समस्त रक्तदाता समितियों के प्रयास से प्रदेश का रक्तदान जागरूकता को लेकर भव्य आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय प्रांगण से रैली का प्रारंभ आदिवासी लोकनृत्य व रेड टी शर्ट, कैप से सुसज्जित रक्तवीरों व रक्तदान रक्तदान व एनीमिया जागरूकता की पट्टिका,गीत संगीत के साथ निकाला गया। इसके बाद आयोजित रक्तक्रांति सम्मान कार्यक्रम में 750 रक्तवीरों के साथ 150 संस्थाओं को सम्मान स्वरूप रक्तक्रांति सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिसमें अभाविप आठनेर को रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर के द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन के ताप्ती भाग संयोजक सौरभ आजाद द्वारा बताया गया कि ABVP आठनेर के कार्यकर्ता समय-समय पर निरंतर नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। एवं 12 जनवरी युवा दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष बृहद रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!