महेश्वर रोड पर जिला सहकारी बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – शुक्रवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया । जब महेश्वर रोड पर अग्रेसन भवन के सामने स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन शाखा बड़वाह में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे आग लगने की घटना हुई ।हालाकि अभी इस घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जो जॉच का विषय है । फिलाल आग पर काबू पा लिया गया है ।इस घटना की जानकारी देते हुए बैंक शाखा के पड़ोस में रहने वाले अजहर तवर ने बताया कि आज सुबह मुझे मेरे पड़ोस में रहने वाले बैंक भवन के मालिक चमन पटेल का कॉल आया था । जिन्होंने मुझे बताया कि बैंक शाखा में नीचे धुआं निकलता दिख रहा है । इसके बाद वह खुद भी अपने मकान से उतर कर नीचे आए । जिसके बाद मेरे द्वारा नगर पालिका में अग्निशमन भेजने की सूचना दी गई । वही एमपीबी के संदीप पाटिल को भी श्री तवर द्वारा सूचना देकर मौके पर बुलाया गया । सूचना मिलते ही नगरपालिका के अग्निशमन चालक अशोक दतोले एवं उनकी टीम ने नपा के दोनों दमकल को लाकर आग पर काबू पाया । फिलाल इस मामले में जांच के बाद ही घटना का खुलासा होगा ।

191 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!