शिवराज ने खोला राहत का पिटारा…. किसानों के खातों में डाली राशि, ब्याज भी माफ  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित किसान महाकुंभ कार्यक्रम के जरिये किसानों को बड़ी सौगात दी है। यहां आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में राशि अंतरित की। वहीं ऋण माफी योजना अंतर्गत कृषि ऋण का ब्याज माफ किया है। साथ ही लाखोंं किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राशि प्रदाय की है। किसान महाकुंभ का सभी जिला मुख्यालयों पर एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिले के तीनों ब्लाक से बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद, कलेक्टर ऋषि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों को मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने फसल बीमा योजना अंतर्गत वर्ष 2021 के खरीफ मौसम तथा वर्ष 2021- 22 के रबी फसल बीमा की दावा राशि व मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की।

इन्हें ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र दिए

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने ब्याज माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिन किसानों को प्रमाण-पत्र बांटे, उनमें रामेश्वर को 40 हजार 975 रूपये ब्याज माफी का प्रमाण-पत्र दिया गया। इसी तरह मणीबाई को 42 हजार 954 रूपये, बीरबल को 106090 रूपये, बसुबाई को 43710 रूपये, रामेश्वर को 4180 रूपये, बृजकिशोर को 27955 रूपये, दिनेश को 17259 रूपये, महेन्द्र को 20423, दत्तात्रेय को 7785 तथा सुरेन्द्र को 3127 रूपये ब्याज माफी का प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया।

हजारों किसानों के खाते में डाली राशि

उप संचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2021 में 23896 किसानों को 21 करोड़ 70 लाख 4 हजार 104 रुपए तथा रबी वर्ष 2021-22 के लिए 59863 किसानों को 82 करोड़ 6 लाख 69 हजार 870 रुपए की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना अंतर्गत जिले के 5336 किसानों के खातों में भी राशि ट्रांसफर की है।

इधर, खातों में 2-2 हजार भी पहुंचे

उपसंचालक कृषि श्री चंद्रावत ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के जरिये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत कुल 54160 किसानों के खाते में 10 करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसी के साथ हजारों किसानों के खातों में दो-दो हजार रूपयें की राशि पहुंच गई है।

किसान कल्याण योजना….

तहसील — किसान — राशि

– टिमरनी तहसील — 8766 — 1.75 करोड़ रुपये

– हंडिया तहसील — 7339 — 1.46 करोड़ रुपये

– हरदा तहसील — 9396 — 1.87 करोड़ रुपये

– रहटगांव तहसील — 10866 — 2.17 करोड़ रुपये

– खिरकिया तहसील — 8671 — 1.73 करोड़ रुपये

– सिराली तहसील — 9122 — 1.82 करोड़ रुपय

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!