Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने हरदा में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का किया शुभारंभ

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को हरदा में छीपानेर रोड हरदा स्थित एक वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने कहा कि इस वर्ष मूंग की खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में बढ़ाया गया है, जो आगामी वर्षों में भी बढ़ाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रयास सरकार कर रही है। खेती को लाभ का धन्धा बनाकर किसान की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए नहर से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की भलाई का निर्णय लिया है। एक साल में तीसरी फसल लेने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि आज से ही पूरे प्रदेश में मूंग फसल की खरीदी प्रारंभ हो गई है। पूरे प्रदेश में 2 लाख 75 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग फसल बेचने के लिए पंजीयन कराए हैं और लगभग 8 लाख 75 हजार हेक्टेयर में जमीन में किसानों ने मूंग की फसल बोई। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 25 से 26 प्रतिशत रकबा बढ़ा है। उन्होने किसानों से अपील की कि समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए आते समय मूंग को साफ करके लाएं।

255 Views
What do you think?

Leave a Reply