अनोखा तीर, रहटगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के आदेशानुसार प्रति शुक्रवार को होने वाली क्लस्टर बैठक कलस्टर मुख्यालय रहटगांव में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा, अमृत सरोवर, सीएम हेल्पलाइन, लाडली बहना योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण 12 से 18 तारीख एवं आयुष्मान ग्राम सभा के संबध में समीक्षा की गई। बैठक में कलस्टर प्रभारी राकेश शर्मा, विष्णु पवार उपयंत्री, रामशंकर चौहान, रामकृष्णा कुशवाह, कैलाश बिलारे, सुभाष सैनी, भूरमल सोलंकी, धीरज चौहान, मनीष गुर्जर, सुभाष इवने सहित कलस्टर के सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहे।







