Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

वनक्षेत्र के 5 ग्रामों में राजस्व शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, रहटगांव। 8 जून को तहसील रहटगांव अंतर्गत वनक्षेत्र के 5 राजस्व ग्रामों कासरनी, केली, रवांग, कचनार एवम टेमरुबहार में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कॉलेक्टर हरदा, एसडीएम टिमरनी, तहसीलदार रहटगांव, राजस्व निरीक्षक रहटगांव के द्वारा सम्बंधित ग्रामों में शासन की विभिन्न योजना पीएम किसान, सीएम किसान, भू-आवास, जाति प्रमाण पत्र, एवं जनसेवा 2 के शत प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु मॉनिटरिंग की एवं संबंधित ग्राम के पटवारियों को निर्धारित लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित ग्रामों में ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियो को अवगत कराया, अधिकारियों द्वारा समस्याओं के यथोचित समाधान का आश्वाशन दिया गया। ग्राम केली में केली-कायदा सड़क के निर्माण पर लगी रोक हटाने एवं निर्माण को वर्षा से पूर्व संपन्न कराने के संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन दिया, ग्राम टेमरूवहार में पेयजल के सम्बंध में आवेदन दिया गया।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply