Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पूर्व सीएम कमलनाथ भेंट किया आभार

2 min read
Text Size:

हरसूद में हुआ कार्यक्रम…

 

अनोखा तीर, हरदा। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर खंडवा जिले के हरसूद में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंनें यहां एक आमसभा को भी संबोधित किया। जिसमें खंडवा समेत आसपास के जिलों से भी कांगे्रस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इसी क्रम में हरदा से कांग्रेस नेत्री सुश्री अवनी बंसल की अगुवाई में 30 से अधिक चारपहिया वाहनों में सैकड़ों महिलाएं हरसूद पहुंची। जहां पूर्व सीएम कमलनाथ का नारी सम्मान योजना की घोषणा को लेकर उनका आभार जताया। साथ ही आभार पत्र भी दिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आमसभा में हिस्सा लेकर कमलनाथ का संबोधन सुना। वहीं आमसभा उपरांत हरसूद रेस्ट हाउस में महिलाओं की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पूर्व मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, युकां नेत्री अवनी बंसल एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इधर, आमसभा में शामिल होने वाले कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, वंदना पाटिल, सोनम पाल, क्षमा देवरा, नवीन पाल, संतोष किरावर और लोकेश कलमे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply