Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री की उनके ही नेताओं ने खोली पोल : गगन अग्रवाल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में दिन रात विकास का झुनझुना बजाने वाले और हरदा जिले को नंबर वन बनाने का दावा करने वाले घोषणा वीर कृषि मंत्री की पोल उनके ही पार्टी के नेतागणों ने जनता के सामने खोल दी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट गगन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी पिछले विधानसभा चुनाव के पूर्व खिरकिया में सरकारी कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी। मगर पूरे 5 साल बीतने के बाद भी उनकी घोषणा पर रत्ती भर भी अमल नहीं हुआ। उसके पूर्व में भी 5 बार से हरदा खिरकिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक और तीन बार के मंत्री पद पर रहे कमल पटेल भी खिरकिया में कई बार सरकारी कालेज खोलने का सपना खिरकिया की जनता को दिखा चुके हैं। मगर जब कृषि मंत्री एक सरकारी कालेज की सौगात नहीं दे पाए तब मजबूरन उनकी ही पार्टी की नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के पूर्व विधायक विष्णु राजोरिया के समक्ष खिरकिया के निजी महाविद्यालय सरकार को दान देने की मांग को लेकर उनसे भोपाल जाकर उनके निवास पर मुलाकात की। ज्ञात होगी खिरकिया में जो कालेज संचालित है उसे पूर्व मंत्री श्री विष्णु राजोरिया द्वारा स्थापित किया गया था। जिसका लाभ वर्तमान तक उक्त क्षेत्र के विद्यार्थी ले रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 18 सालों से भाजपा की सरकार है। स्वयं कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा खिरकिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उसके बाद सरकारी कालेज की सौगात नहीं दिलवा पाना उनके द्वारा विकास के दावों और वादों की हकीकत को खोलता है। क्योंकि देश, प्रदेश दोनों जगह उनकी पार्टी की सरकार होने के बाद भी भाजपाइयों को कांग्रेस के नेता के सामने गुहार लगानी पड़ रही है। जो जनता को यह बताने के लिए पर्याप्त है कि भाजपा के विकास की क्या स्थिति है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply