Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब की रोकथाम हेतु वृत खिरकिया के नगावा माल, कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया, अपना ढाबा छीपाबड़ तथा वृत हरदा के टंकी मोहल्ला, खेडीपुरा में दबिश देकर 11 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, 12 लीटर हाथ भट्टी शराब व 195 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्तशुदा मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 15565 रुपए है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply