Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को प्रशिक्षण दें

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर निर्देश दिए कि किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए आवश्यक प्रशिक्षण व जानकारी दें, तथा उन्हें प्रेरित करें कि अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरक व कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाए। बैठक में उन्होंने कृषि विभाग की सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए भी उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत को निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया व मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले में उर्वरक व बीज की उपलब्धता की भी बैठक में समीक्षा की।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply