Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1-1 हजार  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून को महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में 10 जून को शाम 6 बजे जिला जबलपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का बेवकास्ट एवं दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के लिए महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जनअभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों व पंचायत सचिवों के माध्यम से पीले चावल देकर आमंत्रित कराएं। आगामी 10 जून को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply