आज लगेगा मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 7 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम हीरापुर के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में ग्राम हंडिया, हीरापुर, बागरूल, देवास, कोलीपुरा, खेड़ीनीमा व झुगरिया के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम जयमलपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें टेमलाबाड़ीमाल, टेमलाबाड़ी रैयत, कानपुरा, जयमलपुरा, प्रतापपुरा, मक्तापुर, मोरगढ़ी, गोपालपुरा, भंवरदीमाल व जूनापानी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघवाड़ के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में भी 7 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम बिच्छापुर, बघवाड़, रायबोर, छिदगांवमेल, पिपल्याकला, सामरधा व बारजा के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!