Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पर्यावरण संरक्षण पर हुई संगोष्ठी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर रेवा पर्यावरण क्लब द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक जीआर गौर, पीसी पोर्ते, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गुहा, आरएस गौर, शिव काशिव, कमलेश पारे, दीपक शुक्ला उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार रखे गए। वहीं पौधरोपण के साथ संरक्षण करने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी में जीआर गौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण का बड़ा महत्व है। शिक्षक आरएस गौर ने पुराणों में वर्णित बातो के माध्यम से पौधरोपण की आवश्यकता बताई। शिक्षक शिव काशिव ने पौधों को भगवान के समान बताया। रेवा पर्यावरण क्लब से जुड़े कमलेश पारे ने उपस्थित लोगो को क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में आभार अधिवक्ता अनिल गुहा ने व्यक्त किया। संगोष्ठी के बाद सदस्यों ने पौधों के आसपास साफ सफाई की।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply