Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राज्य खेल पुरस्कार-2023 के लिए आवेदन आमंत्रित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित राज्य खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, स्व. प्रभाष जोशी एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार 2023 के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। राज्य खेल पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 5 वर्षों 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च राज्य खेल पुरस्कार एकलव्य में 15 खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपए, विक्रम पुरस्कार 12 खिलाड़ियों को 2-2 लाख रुपए, विश्वमित्र पुरस्कार में तीन प्रशिक्षकों को 2-2 लाख रुपए, मलखंब खेल के लिये दिए जाने वाले स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिए 2 लाख रुपए तथा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड के लिए 2 लाख रुपए का पुरस्कार निर्धारित है।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply