Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में नागरिकों ने बताई समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को जिपं सीईओ रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में हंडिया निवासी रतन विश्नोई ने ग्राम नहाड़िया में स्थित अपनी जमीन के सीमांकन के लिए जिला आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने तहसीलदार हंडिया को सीमांकन कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सिराली निवासी फिरोजा बी ने सीईओ श्री सिसोनिया को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार सीराली को सीमांकन कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम नयागांव निवासी अनोखीलाल ने जनसुनवाई में अपने पट्टे की जमीन से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, रहटगांव निवासी जगदीशप्रसाद ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply