Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

खुशियों की दास्तां

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में नल से जल कनेक्शन दिया जा रहा है। गत दिनों कृषि मंत्री कमल पटेल ग्राम खेड़ीनीमा में जल जीवन मिशन के कार्यो का शुभारम्भ करने गए तो ग्राम भ्रमण के दौरान भागवती बाई के घर में लगे नल कनेक्शन को देखने गए और नल चलाकर देखा। भागवतीबाई ने बताया कि वह 75 वर्ष की हो गई है। पहले तो वह इधर-उधर से पानी भरकर ले आती थी, अब बुढ़ापे में मेहनत नहीं होती है। ऐसे में पानी भरना बहुत ही कठिन हो गया था। अब घर में ही नल कनेक्शन लग गया तो बुढ़ापे की एक परेशानी कम हुई। इसके लिए भागवती बाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply