Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

भाटपरेटिया, सामरधा में आज लगेंगे समरसता शिविर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 30 मई को ग्राम भाटपरेटिया, सामरधा व मुहालकला में समरसता शिविर आयोजित किए जाएंगे। हरदा अनुविभाग के ग्राम भाटपरेटिया में आयोजित शिविर में उड़ा, रन्हाईकला व भाटपरेटिया के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार टिमरनी अनुविभाग के ग्राम सामरधा में आयोजित शिविर में सामरधा, छिदगांव मेल व पिपल्याकला के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा अनुविभाग खिरकिया के ग्राम मुहालकला में आयोजित शिविर में बारंगी, सक्तापुर, पिपल्या भारत व मुहालकला के ग्रामीण शामिल होंगे। इन शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि ये शिविर दोपहर पश्चात 1 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होने शिविर के आयोजन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को समन्वय अधिकारी तथा कैम्प प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित तहसीलदार को नोडल अधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी व राजस्व निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply