Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

श्रेष्ठ रहा विवेकानंद स्कूल का परीक्षा परिणाम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल एवं हाईस्कूल के परिणाम घोषित किए गए। इसमें करीबी ग्राम धौलपुरकला के आदर्श स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल की १०वीं कक्षा का परिणाम 88 प्रतिशत तथा १२वीं का परीक्षा परिणाम 65 प्रतिशत रहा। इसमें हाई स्कूल में कुमारी अर्पिता रामस्वरूप मालवीय ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम एवं प्राचीता अजय खनवे ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के 30 में से 25 प्रथम एवं 3 को पूरक की पात्रता रही। 2  बच्चे अनुत्तीर्ण रहे। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी में सत्यम प्रवीण मालवीय ने 84 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम एवं सलोनी दिनेश ठाकरे 83.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शाला परिवार ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply