Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

लोक सेवकों की समस्या के निराकरण के लिए शिविर आयोजित  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोक सेवकों की समस्याओं के निवारण के लिए जिले में विकासखण्ड स्तर पर लोक सेवक समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि लोक सेवकों की समस्या के निराकरण के लिए खिरकिया में 10 जून को जनपद पंचायत के सभागार में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार टिमरनी में 17 जून को वन विभाग सभागार में शिविर का आयोजन होगा तथा 24 जून को जिला पंचायत हरदा के सभागार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शिविर आयोजन की तिथि व स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकाधिक कर्मचारी इस शिविर का लाभ उठा कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें। उन्होने निर्देश दिये है कि कर्मचारियों की समस्याओं संबंधी प्राप्त आवेदनों का संकलन करने के लिए विकासखंड स्तर पर पंजी संधारित करें।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply