टीबी मुक्त पंचायत अभियान का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

नर्मदापुरम – भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” का शुभारंभ  राज्यपाल  मंगू भाई पटेल के विशेष आतिथ्य में दिनांक 25 अप्रैल 2023 को राजभवन में सम्पन्न हुआ था। केन्द्रीय टीबी डिवीजन (सीटीडी) एवं पंचायत राज मंत्रालय (एमओपीआर) के बीच एमओयू द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने हेतु अंतर्विभागीय सहयोग को समेकित रूप से नीति निर्माण कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन स्तरों पर समन्वय बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस संबंध में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” को नर्मदापुरम जिले में प्रारंभ करने के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण सीईओ जिला पंचायत  रावत  की अध्यक्षता में 24 मई को  जिला पंचायत सभागार जिला नर्मदापुरम में सम्पन्न हुआजिसमे समस्त जनपद पंचायत सीईओएसटीएलएस एवं जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

189 Views

Leave a Reply