बीड़-खंडवा शटल को सनावद तक विस्तार देने का प्रस्ताव पश्चिम रेलवे मुंबई ने रेलवे बोर्ड भेजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- जनवरी माह में खंडवा सनावद के बीच नए ब्रॉडगेज ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण होने के बाद से अभी तक इस मार्ग पर यात्री ट्रेन प्रारंभ नहीं करने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्विनी लाहोटी को पुन: स्मरण पत्र भेजा है। इसमें खंडवा सनावद रुट पर यात्री ट्रेनें शुरू करने की मांग की है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री और चेयरमैन रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक पश्चिम रेल/मध्य रेल मुंबई को भी पुन: स्मरण पत्र भेजे हैं जिसमें मांग की गई है कि खंडवा सनावद के बीच जल्द से जल्द ट्रेन शुरू की जावे।

इसके साथ ही पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को पूर्व  में सांसद पाटिल द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब  प्राप्त हुआ है जिसमें महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने के बताया खंडवा सनावद के बीच मेमू ट्रेन की मेंटेनेंस की सुविधा नहीं होने से मेमू ट्रेन चलाने में असुविधा हो रही है। इसको लेकर पश्चिम रेल मुंबई ने एक अन्य अतिरिक्त प्रस्ताव  रेलवे बोर्ड को भेज दिया है जिसमें वर्तमान में खंडवा से बीड़ के बीच चल रही शटल ट्रेन के 2 फेरे खंडवा सनावद के बीच भी परिचालन किया जा सकता है।उपरोक्त प्रस्ताव पश्चिम रेल मुंबई द्वारा रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को भेज दिया गया है जिस पर रेलवे बोर्ड निर्णय लेकर घोषणा करेगा।

रेल समिति पूर्व सदस्य मनोज सोनी ने बताया की इसी तारतम्य में भविष्य में खंडवा यार्ड में मेंटेनेंस की सुविधा देने के लिए सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक पुन: स्मरण पत्र रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक सेंट्रल रेलवे मुंबई को प्रेषित किया है जिसमें मांग की गई है कि खंडवा रेलवे स्टेशन पर यार्ड में ट्रेनों के रखरखाव सुधार कार्य की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए खंडवा रेलवे यार्ड में वाशिंग पिट लाइन का निर्माण शीघ्र किया जाए। जिससे खंडवा से सनावद एवम प्रगति पर चल रहे खंडवा अमलाखुर्द नए ब्रॉडगेज रेल रूट पर तथा अन्य शहरों से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों का भी खंडवा जंक्शन तक विस्तार देना भी संभव हो सकेगा।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!