एसडीएम श्री पांडे ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया निरीक्षण

नर्मदापुरम- कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम नर्मदापुरम  आशीष कुमार पांडे ने गुरुवार को तहसील डोलरिया के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तहसील डोलरिया के बाढ़ प्रभावित ग्राम गोंडीकाहार पहुंचकर यहां ग्रामीणों से चर्चा भी की और उन्हें राहत पुनर्वास केंद्रों के बारे में जानकारी दी।

ताकि आपदा पूर्व ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सके। इस दौरान एसडीएम  पांडे ने उप स्वास्थ्य केंद्र डोलारिया का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

123 Views

Leave a Reply