Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ उपनयन संस्कार,

1 min read
Text Size:

हरदा – नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट एवं भुआणा सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में विधि विधान से उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर 22 बटुकों ने यज्ञोपवित धारण किया।धर्मशाला में सुबह सभी बटुकों ने सामूहिक रूप से शोभायात्रा निकालकर गढ़ीपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में माता पूजन किया।माता पूजन के बाद गणेश पूजन हुआ,वहीं समाज के पंडितो के मार्गदर्शन में मंडप प्रतिष्ठा हुई।समाज के पंडितो के मार्गदर्शन में बटुकों ने हवन में आहुतियां दी,फिर यज्ञोपवित धारण किया।

अंत में महाआरती की गई।नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला ने बताया कि उपनयन संस्कार में इंदौर,भोपाल,हरदा,टिमरनी, खिरकिया सहित आसपास के जिलों से अतिथि पधारे।उपनयन संस्कार के दौरान पंडित मधुसूदन उपाध्याय ने यज्ञोपवित के महत्व एवं संस्कार की व्याख्या की।इस अवसर पर भुआणा सेवा संगठन के अध्यक्ष अनिल पारे ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन किशोर शुक्ला ने दिया।संचालन अनिल शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या महिला पुरुष उपस्थित थे।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply