Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जल संसाधन संभाग टिमरनी का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई में किसानों की सुविधा के लिए जल संसाधन संभाग टिमरनी में हंडिया शाखा नहर में पर्याप्त जल प्रदाय करने की दृष्टि से ओसराबंदी लागू कर दी गई है। ओसराबंदी कार्यक्रम अनुसार प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को प्रात: 6 बजे से 14.58 कि.मी. तक की समस्त नहरे बंद रहेगी। इसी प्रकार प्रत्येक रविवार व सोमवार को 14.58 कि.मी. से 32.4 कि.मी. जुगरिया उपशाखा तक की तथा प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को 32.4 कि.मी. से 40 कि.मी. तक की समस्त नहरे बंद रहेगी। कार्यपालन यंत्री हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी श्रीमती सोनम वाजपेयी ने बताया कि 5 क्यूसेक से छोटी नहरें प्रथम, द्वितीय पानी में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किए बगैर सिंचाई पंप नहीं चलाया जा सकेगा। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पम्प नहीं चलाये जा सकेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply