Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट मयंक जैन के मार्गदर्शन में सुश्री रक्षा राजपूत प्लाटून कमांडर एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हंडिया तहसीलदार कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में एसडीईआरएफ की अनुभवी टीम द्वारा बाढ़ में बचाव के तरीके, सीपीआर, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस बनाना, सर्प दंश, भूकंप के दौरान बचाव, आग से बचाव एवं अग्नि शमन यंत्र का प्रयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में हंडिया के प्रभारी तहसीलदार महेंद्रसिंह तोमर, तहसील स्टाफ, अन्य कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर तहसीलदार ने एसडीईआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसडीईआरएफ टीम द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद है।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply