संगठन की मदद से ही हम पूर्ण विजय संकल्प की ओर बढ़ सकते हैं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ जिला कार्यसमिति आयोजित हुई। इसी कड़ी में जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र के पूर्व भाजपा परिवार के सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्यों की दिवंगत आत्माओ के लिए 2 मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पटेल ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि भाजपा संग़ठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजपा की सरकारों की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए ताकि हम आगामी समय में आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकें।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा संगठन की मदद से ही हम पूर्ण विजय संकल्प की ओर बढ़ सकते है। इसीलिए संग़ठन कार्यो को गति अवश्य दे। विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि हमें हमारी सरकारों के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए जो जबावदारी कार्यकर्ताओं को दी गई उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं ताकि आने वाले चुनावों में हम फिर से जनता की सेवा कर सके। उन्होंने अपनी विधानसभा में किए गए कार्यों को एवं योजनाओं के लाभार्थियों के नए आंकड़े भी सभी के समक्ष रखे। वहीं भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि के परिपेक्ष्य में अपना अंशदान के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल को 51000 रूपए का चेक प्रदान किया।

विधायक नारायण पटेल ने कहा हमें पूरी ताकत के साथ संगठन के साथ कार्य कर विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पुन: सरकार बनाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक हरीश कोटवाले ने भी उपस्थित कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर आगामी दिनों में होने वाले संगठन कार्यों  से अवगत कराया एवं सभी कार्यक्रमों की दिनांकवार कार्य योजना बताई। जिला बैठक का का संचालन जिला महामंत्री राजेश तिवारी ने किया एवं आभार जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह सोलंकी ने माना।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!