Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

लंबे समय से चली आ रही सड़क की माँग हुई पूरी

1 min read
Text Size:

पशुपालन मंत्री  प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी जिले के ग्राम कुंभखेत में 6 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाली 10.8 किलोमीटर की सड़क का भूमि-पूजन किया। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी। यह सड़क ग्राम कुंभखेत के ग्रामीणों के जीवन में बदलाव करेगी। ग्राम के 5-6 फलिये अब ग्राम एवं पाटी नगर से सीधे जुड़ जायेंगे। बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों के अपने दैनिक कार्यो सहित अन्य कार्यों पर जाने में सुविधा होगी। मंत्री श्री पटेल ने ग्राम में बनने वाले दो होज, स्टाप डेम एवं रपटा कार्य का भी भूमि-पूजन किया।

ग्राम वेरवाड़ा में किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

केबिनेट मंत्री  प्रेमसिंह पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  बलवंतसिंह पटेल ने ग्राम वेरवाड़ा में आरएमएस एवं सीसी रोड़, दो स्टाप डेम का भूमि-पूजन किया। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2 करोड़ 97 लाख 98 हजार रूपये की लागत से बनी 5.250 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण भी किया।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply