Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

1 min read
Text Size:

खंडवा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया गया। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी भवन हॉल में स्व.राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात समस्त कांग्रेसजन द्वारा नगर निगम चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि काल के क्रूर हाथों ने राजीव गांधी को हम से छीन लिया था। एक जननेता और प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकासपथ पर ले जाकर राष्ट्रीय क्षितिज में उन्होंने भारत को जो पहचान व ऊंचाई दिलाई, वह इतिहास के पन्नों में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह, अल्ताफ कुरैशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदल सिंह पंवार, रिंकू सोनकर, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लु राठौर, महिला कांग्रेस से रचना तिवारी, हेमलता पालीवाल ने भी स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply