मोहनपुर में घर से संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में एक मकान से 35 वर्षीय महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। इस मामले में रहटगांव पुलिस द्वारा सघन जाँच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मोहनपुर में एक मकान से बदबू आने की शिकायत मिलने पर दिखवाया तो अंदर बंद कमरे मे 35 वर्षीय महिला का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर जा पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि ग्राम मोहनपुर निवासी मृतक किरण पति कैलाश उम्र 35 वर्ष है। सोमवार सुबह उसके घर के अंदर से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच लिया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

157 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!