नारी सम्मान योजना फॉर्म भरवाने घर-घर पहुँच रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 सौ रुपए दिए जाएंगे एवं 500 रुपये में गैस की टंकी दी जाएगी। कांग्रेस के इस वचन का असर वार्डवार देखा जा रहा है। प्रवक्ता प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि योजना के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में नारी सम्मान योजना का शिविर लगाया गया।

शिविर में पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बाबू, अरविंद कसेरा, सफीक खान, दिलीप भारती द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। शिविर आयोजक रिंकू सोनकर ने बताया विगत कई दिनों से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हो रहा है एवं महिलाएं खुद नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए आगे आ रही है।

अभी आगामी दिनों विभिन्न वार्डो में शिविर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म भरवाए जाएंगे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!