Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उपलब्ध कराई उपचार सुविधा के लिए परिवार ने माना आभार

1 min read
Text Size:

धार जिले के गंधवानी में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में आज  कमलेश चौहान और उनके परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर उनके बेटे प्रशांत के उपचार के लिए दिलवाई गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। अलीराजपुर जिले के निवासी इस परिवार के सदस्यों ने मंच पर आकर मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया।

श्री कमलेश के बेटे प्रशांत के लीवर का ट्रांसप्लांट करने के लिए शासन से प्राप्त सहायता से बालक की जीवन रक्षा संभव हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पूर्व मंत्री सुश्री रंजना बघेल और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी बालक के उपचार के लिए प्रदान करवाई गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply