नगर निगम की पहल शहर के पहले आरआरआर सेंटर का शुभारंभ

देवास- देवास नगर निगम की एक पहल आरआरआर केंद्र जिसमें पुराने कपड़े, खिलौने, बर्तन, किताबें और उनकी जरूरत की सभी चीजें इन केंद्रों पर एकत्रित की जाती हैं। बड़ी संख्या में निवासियों ने इस केंद्र को वस्तुएं दान की। आगे की रीसाइक्लिंग के लिए प्लास्टिक/पॉलीथिन को बदलने के लिए कपड़े से बैग बनाए जाएंगे।

एकत्रित की गई  किताबें निर्धन और जरूरतमंद जो किताबें खरीदने में समर्थ नहीं है उन्हें दी जायेगी , पुराने सामानों से कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जिन्हें शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए लगाया जाएगा। वार्ड क्रमांक 23 स्थित साईं मंदिर के सामने ,आश्रय स्थल पर शहर का पहला आरआरआर सेंटर बनाया गया है. केंद्र का शुभारंभ  विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस के साथ किया गया। इसी तर्ज पर शहरों में अन्य आरआरआर केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

देवास  शहर में बने पहले आरआरआर सेंटर पर घरों से निकलने वाले गीले कचरे मे आने वाले  पानी के हरे नारियल(टेंडर कोकोनट) कृष करके दो बाईप्रोडक्ट जीसी निकलते है, कोकोपीट, कोकोक्वायर, कोकोपीट का  उपयोग नर्सरी मे होता है, कोकोक्वायर से मोस्टिक, घोसले, आर्टिफिशल आयटम उपलब्ध है।

113 Views

Leave a Reply