देवास- महाराणा प्रताप जयंती पर होने वाले आयोजन को लेकर राजपूत समाज के समस्त राजपूत सरदारों की बैठक महाराणा प्रताप परिसर में संपन्न हुई। आयोजक राजेंद्र सिंह बैस ने बताया कि बैठक में समाजजनों ने संयुक्त रूप से सर्व सहमति से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर वाहन रैली एवं शौर्य यात्रा निकालने का निर्णय लिया।
राजपूत सरदारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वाहन रैली शौर्य यात्रा 27 मई को निकाली जाए। वाहन रैली एवं शौर्य यात्रा भोपाल चौराहा से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सयाजीद्वार पहुंचेगी।
वहां से पुन: भोपाल चौराहा पहुंचकर रैली एवं यात्रा का समापन होगा। समाजजनों से 27 मई को होने वाले आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
179 Views

