Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

हर गरीब का होगा अपना आवास, कोई नहीं रहेगा मजबूर

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  धार जिले की गंधवानी तहसील के गाँव साली के 115 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किया। उन्होंने हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में परोसा भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गये बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं। अब म.प्र. में कोई भी गरीब मजबूर नहीं रहेगा। साली गाँव के जनजातीय समुदाय के नागरिकों ने उत्साह और उमंग से फेफरिया और ढोलगिया आदि साज लेकर परम्परानुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, प्रदेश के उद्योग मंत्री  राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला योजना समिति सदस्य  जयदीप पटेल उपस्थित रहे।

भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव,भाई वाट देकु कब आवग……………

भैया क ळेंण मन पानिया बणाया………

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सत्कार में साली गाँव की महिलाओं ने परम्परानुसार मंगल गीत गाये। मंगल गीत में कहा कि- “भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव, भाई वाट देकु कब आवग, भैया क ळेंण मन पानिया बणाया, भैया क ळेंण मन लड्डू बणाया……।” मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों के साथ बैठ कर गीत सुना और बहनों को साड़ियाँ भेंट की।

जिले में 4012 पात्र गरीबों को मिला आवासीय भू-अधिकार पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल ने सखाराम-पत्नी कालीबाई, सोहन-उषाबाई, अर्जुन सिंह-फूलबाई और फाटु पिता कलसिंह को मुख़्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 600 वर्ग फीट आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। योजना में धार जिले में 4012 हितग्राहियों को आवासीय भूमि के पट्टे स्वीकृत किये गए हैं। सरदारपुर तहसील के 1332 पात्र हितग्राही, कुक्षी के 711, धरमपुरी के 369, बदनावर के 355, गंधवानी के 319, पीथमपुर के 271, मनावर एवं धार के 250-250 और डही के 155 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार पत्र देकर आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये गये।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply