Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में पानी में तैरते सोलर प्लान्ट का कार्य तेज

2 min read
Text Size:

एनएचडीसी मुख्य कार्यपालन निर्देशक सिन्हा ने किया निरीक्षण  
संभवत: सितंबर में लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
खंडवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर माह में खंडवा के ओंकारेश्वर आ सकते हैं। सोलर प्लान्ट का भी उद्घाटन हो सकता है। ओंकारेश्वर परियोजना एनएचडीसी के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी में तैरता सोलर प्लान्ट का कार्य तेजी से चल रहा है।
हो सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का लोकार्पण एवं निर्माणाधीन पानी पर तैरते सोलर प्लान्ट का लोकार्पण कर सकते हैं। आमसभा के लिए नर्मदानगर थर्मल पावर प्लान्ट का क्षेत्र एवं अन्य स्थानों को भी तलाशा जा रहा है।
दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने में तेजी लाई जा रही है। शंकराचार्य की बड़ी मूर्ति का काम पूरा करने के लिए सीएम तीन दिन केंप ओंकारेश्वर में कर चुके हैं। एनएचडीसी मुख्य कार्यपालन निर्देशक भोपाल व्ही के सिन्हा इंधावड़ी में सोलर प्लान्ट का काम देखने पहुंचे।
श्री सिन्हा ने बताया कि यह सोलर प्लान्ट वैसे तो 600 मेगावाट का बनना है। परन्तु प्रथम चरण 88 मेगावाट का कार्य म.प्र. शासन ने एनएचडीसी को दिया गया है। टाटा गुप को दिए गए काम में 596 करोड़ का ठेका व पांच वर्ष रखरखाव का भी काम दिया है। श्री सिन्हा से पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए इसके उद्घाटन की संभावना है? उन्होंने शासन के निर्देशों का पालन बताया। यह सब शासन तय करेगा। निर्माण सामग्री एवं अन्य सामान आ रहा है। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन एचओपी के श्री दीक्षित, जीएम टेक्निकल सोलर सुशील वर्मा, डीजीएम खंडेलवाल एवं टाटा कंपनी के अधिकारी कर्मचारी भी आए थे।
इसी मसले और तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के अधिकारियों के साथ एमडी पीके सिन्हा ने कई निर्देश भी दिए। जिसमें उक्त सोलर प्लांट की प्रोग्रेस एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुल मिलाकर काम सितंबर मध्य तक पूरा करने का लक्ष्य है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply