Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

आधुनिक भारत के नवनिर्माण में राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान : रामदीन पटेल

2 min read
Text Size:

-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

अनोखा तीर, रहटगांव। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि रविवार को टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा लिबर्टी के निवास पर मनाई गई। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदीन पटेल व कांग्रेसजनों की उपस्थति में राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदीन पटेल ने कहा कि 21वीं सदी के स्वप्नद्रष्टा राजीव जी ने आधुनिक भारत के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान दिया।
सूचना प्रोद्योगिकी, संचार, कंप्यूटर क्रांति सब राजीव जी की ही देन हैं। सदभावना प्रकोष्ठ प्रदेशसचिव सतीश जगनवार ने कहा कि राजीव जी सहज, सरल दूरगामी सोच के दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारत को विश्व में आधुनिक पहचान दी। उनके द्वारा किए रचनात्मक प्रगतिशील कार्य आज भी प्रासंगिक है। अनिल वर्मा ने कहा कि सत्ता का विकेंद्रीकरण कर पंचायती राज के माध्यम से आम लोगो को सत्ता में सहभागी भागीदार बनाया। 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार उनकी दूरदर्शी सोच का परिचायक है। इस अवसर पर सुंदरलाल मवासे, शौकत अली, हीरालाल तिवारी, परेश भारद्वाज, कमलेश गौर, विनोद वर्मा, संतोष चौहान, विपिन नामदेव, अंकित जोशी, गुलाब सिंह, उमेश, सत्यनारायण राजपूत, संतोष मालाकार, राहुल शिवपुरे, लखन तंवर, उमर शाह, राजू पाल, श्रवण मीणा, फूलचंद धुर्वे, रजाक शाह एवं समस्त कांग्रेसी मौजूद रहे।

220 Views
What do you think?

Leave a Reply