Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। युवा कांग्रेस द्वारा बस स्टैंड चौक टिमरनी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल जयसवाल ने कहा कि स्व.राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे, उन्होंने युवाओं को सरकार में भागीदार बनाया। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया। आईटी सेक्टर में युवाओं को रोजगार के अवसर दिए। इस दौरान युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजेश नाथ, राहुल जायसवाल, मेहुल गोदारा, रुपेश दोगने, सूरज किरार, कमल सिंह धुर्वे, गोलू रात्रे, गोलू राठौर, धीरज बागरे, राजेंद्र सिंह सोलंकी, पुरुषोत्तम भारद्वाज, अमजद खान, ज्ञान सिंह चौहान, गोलू चौहान, संजीव तिवारी, खुदा बकस आदि मौजूद थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply